कंप्यूटर का परिचय :-
कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो निर्देशों के अनुसार तेजी से डेटा को प्रोसेस करता है। यह गणना, डाटा स्टोरेज, सूचना विश्लेषण, और संचार जैसे कार्यों में मदद करता है। आज कंप्यूटर शिक्षा, चिकित्सा, व्यवसाय, बैंकिंग, विज्ञान और मनोरंजन जैसे हर क्षेत्र में उपयोग हो रहा है। इसमें हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दो मुख्य भाग होते हैं। कंप्यूटर न केवल काम को आसान बनाता है, बल्कि समय और मेहनत की बचत भी करता है। यह आधुनिक युग की सबसे बड़ी खोजों में से एक है जिसने पूरी दुनिया को डिजिटल बना दिया है।
कंप्यूटर क्या है? (What is Computer)
कंप्यूटर एक
इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो इंसान द्वारा दिए गए निर्देशों (Instructions) के अनुसार काम करता है। यह डेटा को
प्रोसेस करके हमें सही और तेज़ रिज़ल्ट देता है। आसान भाषा में कहें तो कंप्यूटर
एक ऐसा यंत्र है जो गणना (Calculation), लेखन (Typing), चित्र बनाना (Graphics), वीडियो चलाना, इंटरनेट चलाना, और बहुत से दूसरे काम कर सकता है।
कंप्यूटर का इतिहास (History of computers)
कंप्यूटर का इतिहास लगभग 300 साल पुराना है। सबसे पहले 1642 में ब्लेज़ पास्कल ने एक गणना मशीन बनाई, जिसे "Pascaline" कहा गया। इसके बाद 1837 में चार्ल्स बैबेज ने "एनालिटिकल इंजन" का विचार दिया, जिसे आज "आधुनिक कंप्यूटर का जनक (Father of Computer)" माना जाता है। 1937 में एलन ट्यूरिंग ने "Turing Machine" का सिद्धांत दिया।
1940 के दशक में पहले इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर ENIAC का विकास हुआ, जो बहुत बड़ा और भारी था। फिर समय के साथ कंप्यूटर छोटे, तेज़ और सस्ते होते गए। कंप्यूटर का विकास पाँच पीढ़ियों (Generations) में बाँटा गया है — जिनमें वैक्यूम ट्यूब से शुरू होकर आज AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित कंप्यूटर तक पहुँच चुके हैं।
आज कंप्यूटर हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है — शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार और रोज़मर्रा के कामों में इसकी भूमिका बेहद ज़रूरी है।
कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया था ?
कंप्यूटर का आविष्कार का श्रेय चार्ल्स बैबेज (Charles Babbage) को दिया जाता है। उन्होंने 1837 में एक मशीन का डिज़ाइन तैयार किया था जिसे “एनालिटिकल इंजन (Analytical Engine)” कहा गया। यह मशीन गणना करने, डेटा स्टोर करने और निर्देशों के अनुसार कार्य करने में सक्षम थी। इसलिए उन्हें ही “कंप्यूटर का जनक” (Father of Computer) कहा जाता है।
Computer का पूरा नाम क्या हैं ?
कंप्यूटर का पूरा नाम (C.O.M.P.U.T.E.R. का Full Form):
C – Commonly
O – Operated
M – Machine
P – Particularly
U – Used for
T – Technical
E – Education and
R – Research
कार्य प्रणाली के आधार पर कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं?
कार्य प्रणाली के
आधार पर कंप्यूटर तीन
प्रकार के होते हैं ।
1. एनालॉग कंप्यूटर (Analog Computer)
2. डिजिटल कंप्यूटर (Digital Computer)
3. हाइब्रिड
कंप्यूटर (Hybrid
Computer)
1. एनालॉग कंप्यूटर (Analog Computer)
एनालॉग कंप्यूटर (Analog
Computer) वह होते हैं जो लगातार बदलते भौतिक मानों (Continuous
Physical Values) जैसे
तापमान, दबाव, ध्वनि, गति आदि को मापने और प्रोसेस करने के
लिए उपयोग किए जाते हैं।
ये कंप्यूटर गणनाएं रियल टाइम (Real-Time)
में करते हैं, लेकिन इनकी सटीकता डिजिटल कंप्यूटर की
तुलना में कम होती है।
उदाहरण :- थर्मामीटर कंप्यूटर, स्पीडोमीटर, वोल्टमीटर, मौसम मापने वाले यंत्र.
2. डिजिटल कंप्यूटर (Digital Computer)
उदाहरण :- डेस्कटॉप, लैपटॉप, मोबाइल, कैलकुलेटर
3. हाइब्रिड कंप्यूटर (Hybrid Computer)
उदाहरण : - ECG मशीन, ICU मॉनिटरिंग सिस्टम, साइंटिफिक रिसर्च डिवाइसेज़
कंप्यूटर के प्रकार (Types of computers)
कंप्यूटर को उनके आकार (size), कार्य (function) और उपयोग (use) के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में बाँटा गया है। नीचे प्रमुख प्रकार दिए गए हैं।
1. सुपर कंप्यूटर (Super Computer)
2. मेनफ्रेम कंप्यूटर (Mainframe Computer)
3. मिनी कंप्यूटर (Mini Computer)
4. माइक्रो कंप्यूटर (Micro Computer)
5. लैपटॉप और नोटबुक (Laptop/Notebook)
6. वर्कस्टेशन (Workstation)
7. हैंडहेल्ड कंप्यूटर (Handheld / Mobile Devices)
1. सुपर कंप्यूटर (Super Computer)
सुपर कंप्यूटर(Super Computer)सबसे तेज़ और सबसे ताकतवर कंप्यूटर होते हैं। इनका उपयोग
बहुत जटिल और भारी गणनाओं जैसे – मौसम पूर्वानुमान, परमाणु रिसर्च, स्पेस स्टडी, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में होता है।
उदाहरण :- PARAM, Fugaku,
Summit
2. मेनफ्रेम कंप्यूटर (Mainframe Computer)
3. मिनी कंप्यूटर (Mini Computer)
4. माइक्रो कंप्यूटर (Micro Computer)
5. लैपटॉप कंप्यूटर (Laptop Computer)
लैपटॉप(Laptop Computer)एक पोर्टेबल माइक्रो कंप्यूटर है जिसे
कहीं भी ले जाकर उपयोग किया जा सकता है। इसमें बैटरी, स्क्रीन, कीबोर्ड और माउस (टचपैड) एक ही डिवाइस में होते हैं।
उदाहरण :- Dell, HP, Lenovo के लैपटॉप
6. वर्कस्टेशन (Workstation)
वर्कस्टेशन(Workstation)एक उच्च-प्रदर्शन माइक्रो कंप्यूटर है जिसे विशेष रूप से वैज्ञानिक, इंजीनियरिंग, ग्राफिक डिज़ाइन, 3D मॉडलिंग, और वीडियो एडिटिंग जैसे भारी कामों के लिए बनाया गया है।
7. हैंडहेल्ड कंप्यूटर / मोबाइल डिवाइस (Handheld or Mobile Devices)
कंप्यूटर की कितनी पीढ़ियाँ होती हैं ?
कंप्यूटर की अब तक कुल 5 पीढ़ियाँ (Generations) हो चुकी हैं। हर पीढ़ी में तकनीक, आकार, गति और कार्यक्षमता में बड़ा बदलाव आया है। नीचे सभी पाँच पीढ़ियों का संक्षिप्त विवरण दिया गया हैं ।
पहली पीढ़ी (First Generation Computer)
दूसरी पीढ़ी (Second Generation Computer)
तीसरी पीढ़ी (Third Generation Computer)
चौथी पीढ़ी (Fourth Generation Computer)
पाँचवीं पीढ़ी (Fifth Generation Computer)
कंप्यूटर के कितने भाग होते हैं ?
कंप्यूटर के मुख्यतः दो भाग होते हैं.
1. हार्डवेयर (Hardware)
2. सॉफ्टवेयर (Software)
1. Hardware
Hardware कंप्यूटर के वे सभी भौतिक (Physical) हिस्से होते हैं जिन्हें हम देख और छू सकते हैं।
ये कंप्यूटर के कार्यों को पूरा करने के
लिए उपयोग किए जाते हैं, जैसे
– मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस, CPU, प्रिंटर आदि।
उदाहरण: कीबोर्ड, माउस, मॉनिटर, हार्ड डिस्क, CPU
2. Software
Software वह
प्रोग्राम या निर्देशों का समूह होता है जो कंप्यूटर को बताता है कि क्या और कैसे
करना है।
इसे हम छू नहीं सकते, लेकिन
यह कंप्यूटर को चलाने और उसके हार्डवेयर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
उदाहरण :- Windows, MS Word, Chrome, Photoshop
इनपुट डिवाइस क्या है? (What is Input Device)
इनपुट डिवाइस (Input
Device) वे उपकरण होते हैं
जिनकी मदद से हम कंप्यूटर को डेटा या निर्देश (Instructions)
भेजते हैं।
साधारण शब्दों में, जो डिवाइस कंप्यूटर को इनपुट देता है,
उसे इनपुट डिवाइस कहते हैं।
उदाहरण: keyboard, mouse,
microphone, webcam,
scanner etc.
आउटपुट डिवाइस क्या है? (What is Output Device)
आउटपुट डिवाइस वे उपकरण होते हैं जो कंप्यूटर द्वारा
प्रोसेस किए गए डेटा या परिणामों को यूज़र को समझने योग्य रूप में दिखाते हैं।
यानि, कंप्यूटर के अंदर जो काम होता है, उसे बाहर दिखाने का काम आउटपुट डिवाइस
करते हैं।
उदाहरण:
Moniter, Printer, spekar etc.
कंप्यूटर के मुख्य भाग कौन-कौन सा हैं ? (Main Parts of Computer)
- मॉनिटर (Monitor)
- कीबोर्ड (Keyboard)
- माउस (Mouse)
- RAM (Random Access Memory)
- CPU (Central Processing Unit)
- हार्ड डिस्क (Hard Disk / SSD)
- मदरबोर्ड (Motherboard)
- पावर सप्लाई (SMPS)
मॉनिटर (Monitor)
मॉनिटर(Monitor)एक आउटपुट डिवाइस है जो कंप्यूटर द्वारा किए गए
कार्यों को दृश्य रूप (Visual Form) में दिखाता है।
यह एक स्क्रीन की तरह होता है जिस पर हम टेक्स्ट, फोटो, वीडियो आदि देख
सकते हैं।
कीबोर्ड (Keyboard)
कीबोर्ड(Keyboard)एक इनपुट डिवाइस
है जो कंप्यूटर को अक्षर, संख्या और विशेष चिन्ह इनपुट देने के लिए प्रयोग
होता है।
माउस (Mouse)
माउस(Mouse)एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग कंप्यूटर स्क्रीन पर कर्सर को घुमाने, क्लिक करने और ड्रैग करने के लिए होता है।
CPU (Central Processing Unit)
CPU को कंप्यूटर का "दिमाग" कहा जाता है। यह सभी गणनाओं, निर्णयों और नियंत्रण का कार्य करता है।
CPU के तीन भाग:
- ALU – गणना और लॉजिक करता है।
- CU – सभी कार्यों का नियंत्रण करता है।
- Memory Unit – अस्थायी और स्थायी मेमोरी को संभालता है।
RAM (Random Access Memory)
RAM कंप्यूटर की अस्थायी मेमोरी होती है। यह कंप्यूटर को
तेज़ चलाने में मदद करती है और तभी तक डेटा को स्टोर करती है जब तक कंप्यूटर चालू
होता है।
हार्ड डिस्क (Hard Disk / SSD)
हार्ड डिस्क या SSD
कंप्यूटर की स्थायी मेमोरी होती है जिसमें डेटा, सॉफ्टवेयर, डॉक्युमेंट्स और
फाइलें लंबे समय तक संग्रहित रहती हैं।
मदरबोर्ड (Motherboard)
मदरबोर्ड(Motherboard)एक मुख्य सर्किट बोर्ड है जिस पर कंप्यूटर के
सभी हिस्से (CPU, RAM, हार्ड डिस्क आदि) जुड़े रहते हैं और आपस में संपर्क करते हैं।
SMPS (Switch Mode Power Supply)
SMPS कंप्यूटर को बिजली (Power) देता है और सभी भागों को उचित वोल्टेज सप्लाई करता है।
स्पीकर (Speaker)
स्पीकर एक आउटपुट
डिवाइस है जो कंप्यूटर द्वारा उत्पन्न की गई ध्वनि (Sound) को सुनने के लिए
प्रयोग होता है।
प्रिंटर (Printer)
प्रिंटर एक
आउटपुट डिवाइस है जो कंप्यूटर से मिले डेटा को कागज़ (Paper) पर छापता है।
कंप्यूटर की विशेषताएं क्या हैं ?
·
तेज गति (High Speed):
कंप्यूटर बहुत तेज़ी से गणनाएँ और कार्य
करता है, जो इंसान के मुकाबले
हजारों गुना तेज होता है।
· शुद्धता (Accuracy):
कंप्यूटर द्वारा किए गए कार्य पूरी तरह सटीक (Correct) होते हैं, जब तक उसमें इंसान कोई गलती न करे।
· स्वचालितता (Automation):
एक बार निर्देश देने पर कंप्यूटर बिना किसी रुकावट के स्वतः काम करता है।·
संग्रहण क्षमता (Storage
Capacity):
कंप्यूटर बहुत बड़ी मात्रा में डेटा,
फाइलें, फोटो, वीडियो आदि स्टोर कर सकता है।
· बहुकार्य क्षमता (Multitasking):
कंप्यूटर एक साथ कई कार्य (जैसे प्रिंटिंग, ब्राउज़िंग, म्यूजिक चलाना) कर सकता है।· थकावट रहित (No Tiredness):
कंप्यूटर लगातार कई घंटे बिना थके काम कर सकता है।
· बहु-उपयोगिता (Versatility):
कंप्यूटर का उपयोग शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार, बैंकिंग, गेमिंग, डिज़ाइनिंग जैसे कई क्षेत्रों में किया जाता है।· सूचना की गति से प्रसार (Fast Communication):
कंप्यूटर इंटरनेट के माध्यम से जानकारी को दुनिया के किसी भी कोने में सेकंडों में भेज सकता है।· भरोसेमंद (Reliable):
कंप्यूटर लंबे समय तक बिना खराब हुए लगातार काम कर सकता है।
· संगठन एवं विश्लेषण क्षमता (Data Organizing & Analysis):
कंप्यूटर डेटा को व्यवस्थित करके उसका विश्लेषण (Analysis) भी कर सकता है।कंप्यूटर कैसे काम करता है?
Step 1: इनपुट करना (Input)
उदाहरण : - नाम टाइप करना, फोटो स्कैन करना।
उपयोगकर्ता कीबोर्ड,
माउस, माइक्रोफोन आदि से कंप्यूटर को डेटा या
निर्देश देता है।
Step 2: प्रोसेसिंग करना (Processing)
CPU (Central Processing Unit) उस
इनपुट डेटा को प्रोसेस करता है यानी गणना, तुलना या विश्लेषण करता है।
यह कंप्यूटर का "दिमाग" होता है।
Step 3: स्टोरेज को स्टोर करना (Data)
प्रोसेस की गई
जानकारी को RAM (अस्थायी
मेमोरी) या हार्ड डिस्क (स्थायी मेमोरी) में स्टोर किया जाता है।
आवश्यक डेटा भविष्य के लिए सेव किया जा सकता है।
Step 4: आउटपुट देना (Output)
प्रोसेस के बाद
प्राप्त परिणाम को कंप्यूटर आउटपुट डिवाइस के माध्यम से दिखाता है — जैसे मॉनिटर, प्रिंटर, स्पीकर आदि।
उदाहरण: स्क्रीन पर रिपोर्ट दिखना या प्रिंट
होना।
कंप्यूटर का उपयोग (Uses of Computer):
1. शिक्षा के क्षेत्र में (In Education):
कंप्यूटर से बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं, वीडियो लेक्चर देख सकते हैं, नोट्स बना सकते हैं और परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
2. बैंकिंग में (In Banking):
पैसे जमा करना, निकालना, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, बैलेंस चेक करना — ये सब कंप्यूटर से होता है।
3. चिकित्सा के क्षेत्र में (In Medical Field):
कंप्यूटर से मरीजों का रिकॉर्ड रखा जाता है, मेडिकल रिपोर्ट बनाई जाती है और ऑपरेशन में भी मदद मिलती है।
4. कार्यालयों
में (In Offices):
डाटा एंट्री, मेल भेजना, प्रेजेंटेशन बनाना, रिपोर्ट तैयार करना – ये सब कंप्यूटर पर किया जाता है।
5. मनोरंजन में (In Entertainment):
मूवी देखना, गेम खेलना, गाने सुनना, फोटो एडिट करना – कंप्यूटर का उपयोग मनोरंजन के लिए भी होता है।
6. व्यापार में (In Business):
बिलिंग, इन्वेंट्री मैनेजमेंट, स्टाफ का डाटा और बिक्री का रिकॉर्ड रखने के लिए कंप्यूटर बहुत जरूरी है।
7. वैज्ञानिक कार्यों में (In Research & Science):
वैज्ञानिक गणनाओं, रिसर्च, मौसम की जानकारी और स्पेस मिशन में कंप्यूटर अहम भूमिका निभाता है।
8. रेलवे और हवाई अड्डों में (In Railways & Airports):
टिकट बुकिंग, समय-सारणी, यात्रियों का डेटा – सब कुछ कंप्यूटर से होता है।
9. ऑनलाइन सेवाओं में (In Online Services):
ऑनलाइन फॉर्म भरना,
बिजली बिल भरना, सरकारी सेवाओं का लाभ लेना – सभी कंप्यूटर से होते हैं।
यह भी पढ़े :- मोबाइल हैंग क्यों होता है? कारण, समाधान और सावधानियां।
निष्कर्ष: (Conclusion)
उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको "कंप्यूटर क्या है?" और इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी मिल गई होगी।
इस लेख में आपने जाना कि कंप्यूटर क्या होता है, इसका इतिहास क्या है, यह कैसे काम करता है, इसकी विशेषताएं क्या हैं, इसके मुख्य भाग कौन-कौन से हैं, और कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं।
साथ ही, आपने यह भी समझा कि कंप्यूटर हमारे जीवन में कितने महत्वपूर्ण हो गए हैं और इसका उपयोग शिक्षा, व्यवसाय, चिकित्सा, विज्ञान, बैंकिंग और मनोरंजन जैसे अनेक क्षेत्रों में कैसे किया जा रहा है।
अगर कंप्यूटर से जुड़ा आपका कोई और सवाल है, तो आप उसे नीचे कमेंट में जरूर पूछ सकते हैं। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि आपके हर सवाल का आसान और सटीक जवाब दूं।
आपको अगर इस तरह की जानकारी पसंद आती है, तो कृपया इस ब्लॉग को Follow ज़रूर करें। हम हर दिन ऐसे ही उपयोगी और ज्ञानवर्धक लेख लाते रहते हैं।
अगर आपके दोस्त, भाई-बहन या रिश्तेदार अभी भी नहीं जानते कि कंप्यूटर क्या है, तो आप यह लेख उनके साथ जरूर साझा करें। इससे उन्हें भी इस महत्वपूर्ण तकनीक की पूरी समझ मिल सकेगी।
यह भी पढ़े : - ChatGPT क्या है ? पूरी जानकारी हिंदी में।
Q1. कंप्यूटर क्या होता है?
उत्तर:- कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो दिए गए निर्देशों के
अनुसार गणना करता है, डेटा प्रोसेस करता है और परिणाम दिखाता
है।
Q2. कंप्यूटर का पूरा नाम (Full Form) क्या है?
उत्तर:- COMPUTER का कोई एक तय फुल फॉर्म नहीं है, लेकिन सामान्य रूप से इसे "Common Operating Machine Purposely Used
for Technological and Educational Research" कहा जाता है।
Q3. कंप्यूटर के कितने प्रकार होते हैं?
उत्तर:- कार्य प्रणाली के आधार पर कंप्यूटर तीन प्रकार के होते हैं:
- एनालॉग कंप्यूटर
- डिजिटल कंप्यूटर
- हाइब्रिड कंप्यूटर
Q4. कंप्यूटर के मुख्य भाग कौन-कौन से हैं?
उत्तर:- कंप्यूटर के मुख्य भाग हैं – इनपुट डिवाइस, आउटपुट डिवाइस, CPU (Control Unit + ALU), मेमोरी (RAM, ROM), और स्टोरेज।
Q5. कंप्यूटर की विशेषताएँ क्या हैं?
उत्तर:- इसकी प्रमुख विशेषताएँ हैं – तेज़ गति, शुद्धता, स्टोरेज क्षमता, मल्टीटास्किंग, और ऑटोमेशन।
Q6. कंप्यूटर का उपयोग किन क्षेत्रों में होता है?
उत्तर: शिक्षा, चिकित्सा, बैंकिंग, व्यापार, मनोरंजन, रक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, रेलवे, सरकारी सेवाओं आदि क्षेत्रों में कंप्यूटर का उपयोग होता
है।
Q7. कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया था?
उत्तर:- आधुनिक कंप्यूटर का विचार सबसे पहले चार्ल्स बैबेज ने दिया था, जिन्हें "कंप्यूटर का जनक" कहा जाता है।
Q8. कंप्यूटर की कितनी पीढ़ियाँ (Generations) होती हैं?
उत्तर:- कंप्यूटर की कुल पाँच पीढ़ियाँ मानी जाती हैं — हर पीढ़ी में तकनीकी विकास और आकार, गति, क्षमता में सुधार हुआ है।
Q9. कंप्यूटर कैसे काम करता है?
उत्तर:- कंप्यूटर इनपुट लेता है, उसे प्रोसेस करता है, स्टोर करता है और फिर परिणाम आउटपुट के रूप में दिखाता है।
Q10. कंप्यूटर और मोबाइल में क्या फर्क है?
उत्तर:- कंप्यूटर सामान्यतः बड़े होते हैं और मल्टीटास्किंग के लिए
बनाए जाते हैं, जबकि मोबाइल छोटे, पोर्टेबल होते हैं और मुख्य रूप से संचार
के लिए उपयोग होते हैं।